Skip to content

5starstudy

  • 10th Exam 2024
    • कक्षा 10वीं हिंदी
    • 10th Social Science
    • 10th Science
    • Class 10th Sanskrit
    • Class 10th English
    • 10th Online Test
    • 10th Question Bank
  • BCECEB
  • Polytechnic Exam 2024
  • ITI Entrance Exam
  • PM & PMD Exam 2024

10th Class Europe Mein Rashtravad Subjective | कक्षा 10वीं यूरोप में राष्ट्रवाद सब्जेक्टिव प्रश्न

July 25, 2021December 4, 2020 by sonukumar
10th Class Europe Mein Rashtravad Subjective | यूरोप में राष्ट्रवाद सब्जेक्टिव
Contents in this Page
1. Class 10th history Europe me rashtravad objective question answer
2. Matric exam Europe Mein rashtravad subjective question
3. कक्षा 10वीं यूरोप में राष्ट्रवाद सब्जेक्टिव प्रश्न

10th Class Europe Mein Rashtravad Subjective:- दोस्तों यहां पर आप सभी को कक्षा 10वीं यूरोप में राष्ट्रवाद का महत्वपूर्ण लघु एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न किया गया है | ( 10th Class Europe Mein Rashtravad ) जो बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के लिए काफी महत्वपूर्ण है सारा प्रश्न NCERT पैटर्न पर आधारित है इसे शुरू से अंत तक पढ़े हैं | Europe Mein Rashtravad Subjective Question


Class 10th history Europe me rashtravad objective question answer

[1] इटली, जर्मनी के एकीकरण में ऑस्ट्रिया की क्या भूमिका थी ?

उत्तर ⇒ इटली के एकीकरण के दौरान ही जर्मन क्षेत्र में भी समान प्रक्रियाएँ चल रही थी। इटली के एकीकरण के मार्ग में ऑस्ट्रिया बाधक बना हुआ था। 1830 की क्रांति के बाद इटली में भी नागरिक आंदोलन शुरू हो गए। मेंजिनी ने इन नागरिक आंदोलनों का उपयोग करते हुए उत्तरी और मध्य इटली में एकीकृत गणराज्य स्थापित करने का प्रयास किया। लेकिन ऑस्ट्रिया के चांसलर मेटरनिख द्वारा इन राष्ट्रवादी नागरिक आंदोलनों को दबा दिया गया जिससे इटली का एकीकरण रुक गया। जर्मनी में भी राष्ट्रवादी भावना को कुचलने में ऑस्ट्रिया ने मेटरनिख द्वारा दमनकारी कानून काल्र्सवाद के आदेश को जारी किया। अतः दोनों देशों के एकीकरण में ऑस्ट्रिया बाधक था।

[2] लौह एवं रक्त की नीति क्या थी ?

उत्तर ⇒ लौह एवं रक्त की नीति का प्रतिपादन बिस्मार्क ने किया था। इस नीति के अनुसार सैन्य शक्ति की सहायता से पूरे जर्मन प्रदेश का एकीकरण कराना था।

[3] मेटरनिख युग क्या है ?

उत्तर ⇒ मेटरनिख ऑस्ट्रिया का चांसलर था। वियना कांग्रेस (सम्मेलन) के द्वारा यूरोप में नेपोलियन युग का अंत हुआ और मेटरनिख युग की शुरुआत हुई। मेटरनिख घोर प्रतिक्रियावादी था तथा राष्ट्रवाद एवं गणतंत्र का विरोध था। 1848 की क्रांति के द्वारा मेटरनिख युग की समाप्ति हो गई।

[4] गैरीबाल्डी कौन था ? इटली के एकीकरण में उसकी क्या भूमिका थी? अथवा गैरीबाल्डी के कार्यो की चर्चा करें।

उत्तर ⇒ इटली के एकीकरण का द्वितीय चरण गैरीबाल्डी की तलवार ने पूरा किया। वह युद्ध की नीति में विश्वास करता था। उसने सशस्त्र युवकों की एक टुकड़ी बनाई जो ‘ लाल कुर्ती ’ कहलाए। उनकी सहायता से उसने सिसली पर अधिकार कर वहाँ गणतंत्र की स्थापना की। वह पोप के राज्य पर भी आक्रमण करना चाहता था, परंतु काबुर ने इसकी अनुमति नहीं दी।

[5] वियाना कांग्रेस (सम्मेलन) में फ्रांस में किस राज्य वंश की पुनर्स्थापना की गई ?

उत्तर ⇒ वियना कांग्रेस 1815 द्वारा फ्रांस में बूर्बो राजवंश की पुनर्स्थापना की गई।

[6] राष्ट्रवाद क्या है ?

उत्तर ⇒ सामान्य अर्थों में राष्ट्रवाद का अर्थ अपने राष्ट्र के प्रति सोच और लगाव की भावना का विकास करना है। दूसरे अर्थों में राष्ट्रवाद एक ऐसी भावना है जो किसी विशेष भौगोलिक, सांस्कृतिक या सामाजिक परिवेश में रहने वाले लोगों में एकता ही वाहक बनती है।

[adinserter block=”1″]

Matric exam Europe Mein rashtravad subjective question

[7] 1848 ई० की फ्रांसीसी क्रांति के कारण क्या थे ?

उत्तर ⇒ 1830 की क्रांति के बाद लुई फिलिप फ्रांस का राजा बना। उसने अपने विरोधियों को खुश करने के लिए ‘ स्वर्णिम मध्यमवर्गीय नीति ’ अवलंबन करते हुए सन् 1840 में गीजों को प्रधानमंत्री नियुक्त किया, जो कट्टर प्रतिक्रियावादी था। वह किसी भी तरह के वैधानिक, सामाजिक और आर्थिक सुधारों के विरुद्ध था। फिलिप के पास कोई सुधारात्मक कार्यक्रम नहीं था और ना ही उसे विदेश नीति में कोई सफलता हासिल हो रही थी। उसके शासन काल में देश में भुखमरी एवं बेरोजगारी व्याप्त हो गई। सुधारवादियो ने 22 फरवरी 1848 ई० को पेरिस में थियर्स के नेतृत्व में एक विशाल भोज का आयोजन किया। राजा ने इस पर रोक लगा दी। अतः पेरिस में विरोध प्रदर्शन हुए और जुलूस निकाले गए। इस पर पुलिस ने गोली चला दी। जिनमें अनेक लोग मारे गए। अतः दमनकारी नीति अपनाए जाने के कारण 1848 ई० की क्रांति आरंभ हो गई।

[8] जर्मनी के एकीकरण के लिए बिस्मार्क ने कौन सी नीति अपनायी ?

उत्तर ⇒ प्रशा का राजा विलियम प्रथम ने प्रख्यात राष्ट्रवादी और कूटनीतिज्ञ बिस्मार्क को अपना प्रधानमंत्री (चांसलर) नियुक्त किया। जर्मनी के एकीकरण के लिए विस्मार्क ने ‘ रक्त और तलवार ’ की नीति अपनाई। सबसे पहले बिस्मार्क ने आर्थिक सुधारों के द्वारा प्रशा की स्थिति मजबूत की। इससे सैनिक शक्ति सुदृढ़ हुई। प्रशा के एकीकरण के लिए उसने डेनमार्क, ऑस्ट्रिया तथा फ्रांस के साथ युद्ध किया। इसके परिणामस्वरूप ही यूरोप के नक्शे पर एकत्रित जर्मन राष्ट्र का उदय हुआ।

[9] वियाना कांग्रेस की क्या उपलब्धियां हैं ?

उत्तर ⇒ वियना सम्मेलन की मुख्य उपलब्धियां थी — नेपोलियन द्वारा पराजित राजवंशो की पुनर्स्थापना का प्रयास किया गया। फ्रांस और स्पेन में बुर्बो राजवंश को फिर स्थापित किया गया। फ्रांस में लुई 18वाँ को राजगद्दी सौंपी गई। इटली और ऑस्ट्रियाई राज परिवार को सत्ता सौंपी गई। नेपोलियन द्वारा स्थापित 39 राज्यों के जर्मन महासंघ को भंग नहीं किया गया। इस प्रकार वियना व्यवस्था द्वारा यूरोप में राजनीतिक परिवर्तन कर पुरानी सत्ता को बहाल किया गया।

[10] बिस्मार्क के कार्यो की चर्चा करें।

उत्तर ⇒ जर्मनी के एकीकरण में बिस्मार्क की महत्वपूर्ण भूमिका थी। वह विख्यात राष्ट्रवादी और कूटनीतिज्ञ थे। फ्रैंकफर्ट संसद में उस ने भाग लिया। रूस और फ्रांस में राजदूत भी रहे। 1862 में वह प्रशा का चांसलर बना। सर्वप्रथम विस्मार्क ने प्रशा की आर्थिक और सैनिक शक्ति सुदृढ़ की। तत्पश्चात उसने डेनमार्क (1864), ऑस्ट्रिया (1866- सेगोविआ का युद्ध) तथा फ्रांस ( 1870- सीडान का युद्ध) को पराजित कर जर्मनी का एकीकरण किया।

[11] जर्मन राइन महासंघ की स्थापना किसने की ?

उत्तर ⇒ जर्मन राइन महासंघ की स्थापना नेपोलियन ने की।

[12] हंगरी के राष्ट्रीय आंदोलन में कोसूथ के योगदान का वर्णन करें।

उत्तर ⇒ हंगरी में राष्ट्रीय आंदोलन का नेतृत्व कोसुथ तथा फ्रांसीस डिक ’ ने किया। कोसूथ लोकतांत्रिक विचारों का समर्थक था, उसने वर्गहीन समाज के विचारों से जनता को परिचित कराया जिस पर प्रतिबंध लगा दिया गया। कोसूथ ऑस्ट्रियाई अधीनता का विरोध कर यहां की व्यवस्था में बदलाव की मांग करने लगा। 10th Class Europe Mein Rashtravad

[13] यूनानी स्वतंत्रता संग्राम के परिणामों का उल्लेख करें।

उत्तर ⇒ 1932 में यूनान को एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र घोषित कर दिया गया। यद्यपि इस प्रक्रिया में गणतंत्र की स्थापना नहीं हो सकी। परंतु एक स्वतंत्र राष्ट्र के उदय ने मेटरनिख प्रतिक्रियावादी नीति को गहरी ठेस लगाई। प्रतिक्रियावाद के विरुद्ध राष्ट्रवाद की विजय हुई। यूनानियों के विजय से 1830 के क्रांतिकारियों की प्रेरणा मिली। यूनानी स्वतंत्रता आंदोलन के परिणाम स्वरूप बाल्कन क्षेत्र के अन्य ईसाई राज्यों में भी राष्ट्रवादी आंदोलन आरंभ करने की चाह बढ़ी।

[adinserter block=”1″]

कक्षा 10वीं यूरोप में राष्ट्रवाद सब्जेक्टिव प्रश्न

[14] जर्मनी के एकीकरण की बाधाएं क्या थी ?

उत्तर ⇒ जर्मनी के एकीकरण में निम्नलिखित प्रमुख बाधाएं थी ——

  • (i) लगभग 300 छोटे – बड़े राज्य
  • (ii) इन राज्यों में व्याप्त राजनीतिक, सामाजिक तथा धार्मिक विषमताएँ
  • (iii) राष्ट्रवाद की भावना का अभाव
  • (iv) ऑस्ट्रिया का हस्तक्षेप तथा
  • (v) मेटरनिख की प्रतिक्रियावादी नीति।

Class 10th All Subject Question Paper 

  • गोधूलि भाग – 2
  • Social Science 10th
  • Science Question Class 10th
  • Class 10th Sanskrit 
  • Class 10th English 
Categories BSEB Matric or Inter Exam 2024 Tags 10th Class Europe Mein Rashtravad Subjective, 10th class history subjective question, Europe me rashtravad vvi subjective question, Europe Mein rashtrawad subjective question class 10th, history subjective question matric exam, Matric Exam Social Science यूरोप में राष्ट्रवाद Subjective Question, Matric Pariksha ka subjective question Europe mein rashtrawad, यूरोप में राष्ट्रवाद सब्जेक्टिव
Class 10th Biology Jaiv Prakram Subjective | Matric Exam 2022 जैव प्रक्रम Subjective Question Answer
मैट्रिक परीक्षा 2022 में 400 नंबर कैसे लाएं | Bihar Board Matric Exam

Latest Post

  • Bihar Polytechnic Exam 2024 Unit and Dimension
    Bihar Polytechnic Exam 2025 Unit and Dimension ( मात्रक एवं विमाए ) Theory
  • Bihar ITICAT Entrance Exam 2024 GK
    Bihar ITICAT Entrance Exam 2024 GK Ke Important Question | Bihar ITI GK Question 2024
  • Physics Sound Objective Question Polytechnic
    Physics Sound Objective Question Polytechnic Entrance Exam 2024 | DCECE Exam 2024 Physics VVI Objective
  • Bihar Polytechnic Heat
    Bihar Polytechnic Heat ( ऊष्मा ) Important Questions | DCECE Entrance Exam 2024 Physics Objective
  • Periodic Table Objective Question Polytechnic Entrance Exam
    Polytechnic Entrance Exam 2024 Chemistry ( आवर्त सारणी ) Objective
  • Magnetic Question Polytechnic ITI Entrance Exam
    Magnetic Question Polytechnic ITI Entrance Exam 2024
  • Light Question Paper
    Light Objective Question Paper BCECE Entrance Exam 2024 | Bihar Polytechnic Light Objective Question
  • Bihar Polytechnic or ITI Exam 2024 Physics
    Bihar Polytechnic or ITI Exam 2024 Physics Question | Physics Ka VVI Objective Polytechnic

Category

  • BCECEB
  • BSEB 12th Online Test
  • BSEB Matric or Inter Exam 2024
  • Class 10th English
  • Class 10th Hindi
  • Class 10th Online Test
  • Class 10th Question Bank
  • Class 10th Sanskrit
  • Class 10th Science
  • Class 10th Social Science
  • Class 12th Biology
  • Class 12th English
  • Class 12th Geography
  • Class 12th Hindi
  • Class 12th Physics
  • Inter Exam 2024
  • ITI Entrance Exam
  • Latest News
  • Model Paper
  • PM & PMD Exam 2023
  • Polytechnic Exam 2023
  • Viral Question
© 2025 5starstudy • Built with GeneratePress