Class 10th Biology Subjective | अनुवांशिकता एवं जैव विकास Subjective

 Class 10th Biology Subjective | अनुवांशिकता एवं जैव विकास Subjective Question Answer

Class 10th Science

 Class 10th Biology Subjective :- इस पोस्ट में मैट्रिक परीक्षा 2021 के लिए जीव विज्ञान का प्रश्नावली अनुवांशिकता एवं जैव विकास Subjective का महत्वपूर्ण लघु उत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न दिया गया है जो मैट्रिक बोर्ड परीक्षा के लिए काफी महत्वपूर्ण है | anuvanshikta evam jaiv Vikas Subjective Question Class 10th | Class 10th Biology Subjective |  अनुवांशिकता एवं जैव विकास Objective


Bihar Board 10th class Biology anuvanshikta evam jaiv Vikas subjective question 2022

[1] यदि एक लक्षण A अलैंगिक प्रजनन वाली समष्टि के 10% सदस्यों में पाया जाता है तथा B उसी समष्टि में 90% जीवो में पाया जाता है तो कौन सा लक्षण पहले उत्पन्न होगा, और क्यों ?

उत्तर – अलैंगिक जनन के अंतर्गत पीढ़ी दर पीढ़ी आपस में बहुत अधिक समानताएं होती है। उनमें आपस में बहुत कम अंतर होता है। इसी आधार पर जो लक्षण अधिक प्रतिशत मात्रा में समष्टि के सदस्यों में उपस्थित हैं वह लक्षण पहले भी उत्तेजित रहा होगा। अतः लक्षण B जो समष्टि 90% जीवो में है पहले उत्पन्न हुआ होगा।

[2] प्रभावी व अप्रभावी लक्षण किसे कहते हैं ?

उत्तर – लाइव जनन वाले जीवों में एक अभिलक्षण के जीन के दो प्रतिरूप होते हैं। इन प्रतिरूपो के एकसमान ना होने की स्थिति में जो अभिलक्षण व्यक्त होता है उसे प्रभावी लक्षण तथा अन्य को अप्रभावी लक्षण कहते हैं।

[3] जेनेटिक (genetics ) या अनुवांशिकी किसे कहते हैं ?

उत्तर – जेनेटिक्स या अनुवांशिकी, अनुवांशिकी एवं विभिन्नता का अध्ययन है जो की जीवविज्ञान की एक विशेष शाखा के अंतर्गत होता है।

[4] जीन कोश क्या है ?

उत्तर – किसी भी प्रजाति विशेष के एक समष्टि या आबादी में स्थित समस्त जीन उस आबादी का जीन कोश कहलाता है। जीन कोश के कुछ जीन में वातावरणीय कारणों से कुछ बदलाव आ सकता है। जींन में होने वाले ऐसे चयनित बदलाव पीढ़ी – दर पीढ़ी वंशागत होते रहते हैं।

[5] क्रोमोसोम से क्या समझते हैं ?

उत्तर – नाभिक के अंदर क्रोमेटिन के धागे पाए जाते हैं , जो कोशिका विभाजन के समय संघनित होकर क्रोमोसोम का निर्माण करते हैं।

Anuvanshikta evam jaiv vikas subjective question 2022 answer


[6] आणिवक जातिवृत्त क्या है ?

उत्तर – मानव सहित विभिन्न जीवो के पूर्वजों की खोज उनके D.N.A में परिवर्तन का अर्थ उसके प्रोटीन अनुक्रम में परिवर्तन से है। D.N.A अनुक्रम D.N.A के तुलनात्मक अध्ययन द्वारा किसी जीव के पूर्वजों की खोज आणविक जाती वृत्त कहलाता है।

[7] मेंडल का स्वतंत्र विन्यास का नियम क्या है ?

उत्तर – मेंडल का स्वतंत्र विन्यास का नियम के अंतर्गत एक अनुवांशिक लक्षण का प्रभावी गुण दूसरे के प्रभावी गुण से ही नहीं, बल्कि अप्रभावी गुण से भी मिल सकता है। इसी प्रकार , एक का अप्रभावी गुण दूसरे के अप्रभावी गुण से ही नहीं, बल्कि प्रभावि गुण से भी मिल सकता है।

[8] अनुवांशिकी से क्या समझते हैं ?

उत्तर – जीव विज्ञान की वह शाखा जिसके अंतर्गत संतत्ति में जाने वाले लक्षण का अध्ययन करते हैं, अनुवांशिकी कहलाता है।

[9] जैव विकास किसे कहते हैं ?

उत्तर – जीव विज्ञान की वह शाखा जिसमें जीवो की उत्पत्ति तथा उसके पूर्वजों का इतिहास तथा समय-समय पर उनमें हुए क्रमिक परिवर्तनों का अध्ययन किया जाता है , जैव विकास कहलाता है।

[10] हम अपने माता पिता के समान क्यों होते हैं ?

उत्तर – प्रत्येक जीव में बहुत से ऐसे गुण होते हैं जो पीढ़ी दर पीढ़ी माता-पिता अर्थात जनको से उनके संतानों में संचरित होते रहते हैं। ऐसे गुणों को अनुवांशिक गुण या पैतृक गुण कहते हैं। इन्हीं गुणों के कारण हम अपने माता पिता के समान होते हैं।

[11] जैव विकास तथा वर्गीकरण का अध्ययन क्षेत्र किस प्रकार परस्पर संबंधित है ?

उत्तर – जीवो में वर्गीकरण का अध्ययन उनमें विद्यमान समानताओ और भेदों के आधार पर किया जाता है। उनमें समानता इसलिए प्रकट होती है कि वे किसी सामान पूर्वज से उत्पन्न हुए हैं और उनमें भिन्नता विभिन्न प्रकार के पर्यावरण में की जाने वाली अनुकूलता के कारण से है। उनमें बढ़ती जटिलता को जैव विकास के उत्तरोत्तर क्रमिक आधार पर स्थापित कर अंतर्संबंधो का ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है।

[12] मेंडल ने मटर के पौधों पर प्रयोग से क्या परिणाम निकाला ?

उत्तर – मेंडल के मटर के पौधे पर किए गए प्रयोग से निम्नलिखित परिणाम निकलें —

(i) पौधों में लक्षण कुछ इकाइयों द्वारा नियंत्रित होते हैं। उन्हें कारक कहा जाता है। प्रत्येक लक्षण के लिए युग्मक में एक कारक होता है, जैसे लंबाई, फूल का रंग।

(ii) एक लक्षण को दो कारको द्वारा ही व्यक्त किया जाता है, जैसे — TT या tt ।

Class 10th Biology Subjective अनुवांशिकता एवं जैव विकास 2022


[13] लिंग क्रोमोसोम किसे कहते हैं ?

उत्तर – मनुष्य में 23 जोड़े क्रोमोसोम होते हैं। इनमें 22 जोड़े क्रोमोसोम एक ही प्रकार के होते हैं, जिसे अॉटोसोम कहते हैं। 23वाँ जोड़ा भिन्न आकार का होता है, जिसे लिंग क्रोमोसोम कहते हैं। यह दो प्रकार के होते हैं — X और Y , X क्रोमोसोम लंबा और छड़ के आकार का होता है , Y क्रोमोसोम अपेक्षाकृत बहुत छोटे आकार का होता है। नर में X और Y दोनों लिंग क्रोमोसोम मौजूद होते हैं, पर मादा में Y क्रोमोसोम अनुपस्थित होता है। उसके स्थान पर एक और X क्रोमोसोम होता है अर्थात मादा में दोनों X क्रोमोसोम होते हैं। ये X और Y क्रोमोसोम ही मनुष्य में लिंग निर्धारण के लिए उत्तरदाई होते हैं।

[14] डार्विनवाद के बारे में बताएँ।

उतर – चाल्र्स डार्विन के अनुसार — प्रत्येक जीव में प्रजनन की असीम क्षमता होती है, पर पृथ्वी पर भोजन एवं आवास नियत ःहै। अतः जीवो में अपने अस्तित्व को बचाने के लिए आपस में संघर्ष होता है।

[15] उपार्जित लक्षण क्या है ?

उत्तर – परिवर्तित वातावरण के कारण जीवो के अंगो का उपयोग ज्यादा या कम होता है। जिन अंगो का उपयोग अधिक होता है वे अधिक विकसित हो जाते हैं तथा जिनका उपयोग नहीं होता है उनका धीरे-धीरे ह्रास हो जाता है। वातावरण के सीधे प्रभाव से या अंगों के कम या अधिक उपयोग के कारण जंतु के शरीर में जो परिवर्तन होते हैं, उन्हें उपार्जित लक्षण कहते हैं।


Class 10th V.V.I Question Answer PDF Download