Class 10th Chemistry Subjective | रासायनिक अभिक्रियाएं एवं समीकरण

Class 10th Chemistry रासायनिक अभिक्रियाएं एवं समीकरण Subjective Question

Class 10th Science

Class 10th Chemistry :- दोस्तों इस पोस्ट पर कक्षा 10 वीं रसायन विज्ञान प्रश्नावली रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण Class 10th का महत्वपूर्ण लघु उत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न दिया गया है जो मैट्रिक परीक्षा के लिए काफी ही महत्वपूर्ण है यदि आप सभी लोग इस बार मैट्रिक परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं इस पोस्ट को शुरू से अंत तक पढ़ें | Rasayanik Abhikriya avam Samikaran Subjective Question | रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण प्रश्न | Class 10th Chemistry


Matric Exam 2022 rasayanik abhikriya AVN samikaran subjective question

[1] ऊष्माशोषी अभिक्रिया किसे कहते हैं? एक उदाहरण द्वारा समझावें

उत्तर जीना अभिक्रियाओं में उर्जा अवशोषित होती है उन्हें ऊष्माशोषी अभिक्रिया कहते हैं।
जैसे — एक परखनली में 2g बेरियम हाइड्रॉक्साइड और 1g अमोनियम क्लोराइड लेकर काँच की छड़ से मिलाया जाता है। अब परखनली के दीवार या नीचे के भाग को छूकर देखा जाता है तो पाया जाता है कि परखनली काफी ठंडा हो गया है
अतः यह अभिक्रिया ऊष्माशोषी है।

Ba(OH)2 + 2NH4Cl2 ———> BaCl2 + 2NH4OH

[2] प्रतिस्थापन और द्विविस्थापन अभिक्रियाओं में क्या अंतर है उदाहरण द्वारा स्पष्ट करें।

उत्तर वैसी अभिक्रिया जिसमे किसी यौगिक में उपस्थित किसी तत्व का प्रतिस्थापन दूसरे तत्व द्वारा होता है, प्रतिस्थापन अभिक्रिया कहलाती है।

जैसे Zn + HCl ——> ZnCl2 + H2
वैसी अभिक्रियाएँ जिनमें दो यौगिक अपने आयनों का आदान – प्रदान कर नए यौगिक का निर्माण करते हैं,
द्विविस्थापन अभिक्रिया आयन कहलाती है।

जैसे NaCl + AgNO3 ——> AgCl + NaNO3

[3] रसायनिक अभिक्रिया से क्या समझते हैं ?

उत्तर जब कोई रासायनिक परिवर्तन होता है तो हम कहते हैं कि रासायनिक अभिक्रिया हुई है। जैसे भोजन पकाना, अंगूर का किण्वन तथा सांस लेना आदी। ये। सब क्रियाएं रसायनिक अभिक्रिया के कारण संपन्न होती है।

[4] अवक्षेपण अभिक्रिया से आप क्या समझते हैं? एक उदाहरण देकर समझाइए।

उत्तर जिस अभिक्रिया में अवक्षेप निर्माण होता है उसे अवक्षेपन अभिक्रिया कहते हैं।
जब सोडियम क्लोराइड की अभिक्रिया सिल्वर नाइट्रेट के साथ होती है तो AgCl का श्वेत अवक्षेप बनता है।

NaCl(aq.) + AgNO3 (aq.) ——> AgCl (s) + NaNO3 (aq.)

10th class Chemistry rasayanik abhikriya AVN samikaran subjective question 

[5] उत्प्रेरक से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर वैसे पदार्थ जो किसी रासायनिक अभिक्रिया को उत्प्रेरित करते हैं, उत्प्रेरक कहलाते हैं जैसे पोटैशियम क्लोरेट को गर्म करने पर धीमी गति से ऑक्सीजन निकलती है लेकिन इसके साथ मैंगनीज डाइऑक्साइड मिलाकर गर्म किया जाता है तो तीव्र गति से ऑक्सीजन निकलता है। मैंगनिज डाइऑक्साइड उत्प्रेरक का काम करता है।

[6] भौतिक परिवर्तन के कुछ उदाहरण दीजिए।

उत्तर पानी से बर्फ बनना, मोम का पिघलना , पानी से भाप बनना, आदि भौतिक परिवर्तन के उदाहरण हैं। इसमें सभी परिस्थितियों में प्रारंभिक वस्तु की प्रकृति नहीं बदलती है।


[7] संक्षारण से क्या समझते हैं ? क्या आप दैनिक जीवन में इनके प्रभावों को देख सकते हैं ?

उत्तर आप जानते हैं कि लोहे की बनी हुई नई वस्तुएं चमकीली होती है। कुछ दिन बाद वायु में छोड़ दिए जाने पर इसकी सतह पर लालिमायुक्त भूरे रंग की परत चढ जाती है। इस प्रक्रिया को लोहे पर जंग लगना कहा जाता है। यह अभिक्रिया अन्य धातुओं की परतो पर भी होती रहती है और उनका रंग बदलता है। जब कोई धातु अपने आस – पास अम्ल, आद्रता यादी के संपर्क में आती है एवं संक्षारित हो जाती है तब इस प्रक्रिया को संक्षारण कहते हैं। संक्षारण के कारण लोहे की बनी वस्तुएं खराब हो जाती है।

[8] ज्वलन ताप क्या है ?

उत्तर किसी पदार्थ के दहन के लिए न्यूनतम तापमान आवश्यक है। इससे कम तापक्रम पर दहन नहीं हो सकता। इस तापक्रम को ज्वलंत आप कहते हैं। वह निम्नतम ताप जिस पर कोई पदार्थ जलना प्रारंभ करता है, उस पदार्थ का ज्वलन ताप कहलाता है।

[9] क्या श्वसन एक ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया है? इसे स्पष्ट कीजिए।

उत्तर सभी वस्तुओं को जीवित रहने के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है। यह ऊर्जा हमें भोजन से प्राप्त होती है। पाचन क्रिया के समय खाद्य पदार्थ छोटे-छोटे टुकड़ों में टूट जाते हैं। जैसे चावल ,आलू , ब्रेड में कार्बोहाइड्रेट होता है। इस कार्बोहाइड्रेट के टूटने से ग्लूकोज प्राप्त होता है। ग्लूकोज हमारे शरीर की कोशिकाओं में उपस्थित ऑक्सीजन से मिलकर हमें ऊर्जा प्रदान करता है। इस अभिक्रिया का विशेष नाम स्वसन है। अतः स्वसन भी एक ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया है।

[10] बुझे हुए चूने के विलियन का उपयोग दीवारों की सफेदी करने में क्यों किया जाता है ?

उत्तर कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड वायु में उपस्थित कार्बन डाइऑक्साइड के साथ धीमी गति से अभिक्रिया करके दीवारों पर कैल्शियम कार्बोनेट की एक पतली परत बना देता है। सफेदी करने के दो-तीन दिन बाद कैल्शियम कार्बोनेट का निर्माण होता है और इस से दीवार पर चमक आ जाती है। यही कारण है कि बुझे हुए चूने के विलयन का उपयोग दीवार पर सफेदी करने में क्या जाता है।

[11] वियोजन (अपघटन) अभिक्रिया से क्या समझते हैं ?

उत्तर जब एकल अभिकर्मक टूटकर छोटे-छोटे उत्पादन प्रदान करता है तो इसे वियोजन अभिक्रिया कहा जाता है।

2FeSO4 (s) ——> FeO3(s) + SO2(g) + SO3(g)

गर्म करने पर फेरस सल्फेट (FeSO4.7H2O) क्रिस्टल जल त्याग देता है और क्रिस्टल का रंग बदल जाता है। इसके उपरांत यह फेरिक ऑक्साइड (Fe2O3) सल्फर डाइऑक्साइड (SO2) तथा सल्फर ट्राइऑक्साइड (SO3) में वियोजित हो जाता है। फेरिक ऑक्साइड ठोस है जबकि सल्फर डाइऑक्साइड और सल्फर ट्राइऑक्साइड गैस है।

Chemistry subjective question class 10th rasayanik abhikriya avam samikaran

[12] संयोजन अभिक्रिया किसे कहते हैं ? एक उदाहरण से स्पष्ट कीजिए।

उत्तर ऐसी अभिक्रिया जिसमे दो या दो से अधिक अभिकारक मिलकर एकल उत्पाद का निर्माण करते हैं, उसे संयोजन अभिक्रिया कहते हैं।

जैसे — CaO(s) + H2O (l) ——> Ca(OH)2. (aq.)

[13] संतुलित और असंतुलित समीकरण में क्या अंतर है ?

उत्तर रसायनिक समीकरण में तीर के दोनों ओर उपस्थित तत्वों में परमाणुओं की संख्या समान होनी चाहिए। ऐसे समीकरणों को संतुलित समीकरण कहते हैं।
ऐसे समीकरण जिसमें अभिकारक और प्रतिफल तीर के चीह्र के साथ दर्शाये गए हैं किंतु तीर चिह्र के दोनों और उपस्थित परमाणुओं की संख्या समान नहीं हो, असंतुलित समीकरण कहलाता है।


[14] संतुलित रासायनिक समीकरण क्या है? उदाहरण दें।

उत्तर वैसा रासायनिक समीकरण संतुलित रासायनिक समीकरण कहा जाता है, जिसमें अभी कारकों में परमाणु संख्या प्रति फलों के परमाणु संख्या के बराबर हो।

जैसे — 2H2 + O2 ——> 2H2O
अभीकारको के परमाणु संख्या 6 है
प्रतिफलों में परमाणु संख्या 6 है

अतः यह संतुलित समीकरण है।

[15] रसायनिक अभिक्रिया का वास्तविक अर्थ क्या है ?

उत्तर दो अभिकारको को आपस में मिलाने पर रासायनिक अभिक्रिया होती है और नए उत्पाद उत्पन्न होते हैं। रासायनिक अभिक्रिया का वास्तविक अर्थ नए उत्पाद का बनाना है।
जैसे — H2 + O2 ——> 2H2O

[16] रसायनिक अभिक्रियाएँ कितने प्रकार की होती है? प्रत्येक को लिखें।

उत्तर रसायनिक अभिक्रिया के प्रकार :
(i) संयोजन अभिक्रिया ,
(ii) वियोजन अभिक्रिया ,
(iii) विस्थापन अभिक्रिया ,
(iv) द्विविस्थापन अभिक्रिया,
(v) उपचयन – अपचयन (रेडॉक्स) अभिक्रिया,
(vi) अवक्षेपण अभिक्रिया एवं
(vii) ऊष्माक्षेपी और ऊष्माशोषी अभिक्रिया।

[17] उपचयन – अपचयन अभिक्रिया (रेडॉक्स अभिक्रिया) से क्या समझते हैं ?

उत्तर किसी रासायनिक अभिक्रिया में एक अभिकारक उपचयित तथा दूसरा अभिकारक अपचयित होता है तो इन अभीक्रियाओं को उपचयन अपचयन अथवा रेडॉक्स अभिक्रियाएँ कहते हैं।

[18] लोहे की वस्तुओं को हम पेंट क्यों करते हैं।

उत्तर लोहे की वस्तुओं को वायु में छोड़ देने पर आद्रता के चलते हैं उपचयन अभिक्रिया होती है और लोहे पर जंग लग जाता है। ऐसी अवस्था में लोहे की वस्तुएं संक्षारित होने लगती है। इन वस्तुओं पर पेंट कर देने पर उपचयन की क्रिया नहीं होती है। और लोहे की वस्तुएं संक्षारित होने से बच जाती है।

रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण का सब्जेक्टिव क्वेश्चन उत्तर


 S.N  रसायन विज्ञान [ CHEMISTRY ] 
 1  रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण
 2  अम्ल क्षारक एवं लवण
 3  धातु एवं अधातु
 4  कार्बन एवं उसके यौगिक
 5  तत्वों का आवर्त वर्गीकरण