Social Science Matric Exam 2022

Social Science Matric Exam 2022 Subjective Question | Bihar Board 10th Class social science subjective Question

Class 10th Social Science

Social Science Matric Exam 2022 Subjective:- यदि आप बिहार बोर्ड मैट्रिक वार्षिक परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको यहां पर Social Science VVI Subjective Class 10th सामाजिक विज्ञान का महत्वपूर्ण सब्जेक्टिव प्रश्न दिया गया है यह से शुरू से अंत तक पढ़े और याद रखें | BSEB Social Science VVI Objective Matric Exam 2022


1.Q बिहार की जनसंख्या घनत्व का विस्तार से चर्चा कीजिए

Ans – बिहार का जनसंख्या घनत्व की दृष्टि से 5 वर्गों में बांट सकते हैं जो निम्न है

1. बिहार के अत्यधिक घनत्व वाले जिले :- इसके अंतर्गत वैसे जिले आते हैं जिनका 1200 से लेकर 1400 व्यक्ति वर्ग किलोमीटर औसत घनत्व है
      जैसे – पटना, दरभंगा, वैशाली, बेगूसराय, सीतामढ़ी, सारण, सिवान , इस श्रेणी में आते हैं

2. बिहार के उच्च घनत्व वाले जिले :- इसके अंतर्गत वैसे जिले आते हैं कि जिन का औसत घनत्व 1000 से लेकर 1200 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर हैं
            जैसे – मुजफ्फरपुर , समस्तीपुर , गोपालगंज , मधुबनी तथा नालंदा जिले इसके अंतर्गत आते हैं

3. बिहार के मध्य घनत्व के जिले :- इसके अंतर्गत 800 से लेकर 1000 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में रहते हैं

जैसे – पूर्वी चंपारण , भागलपुर , जहानाबाद , अरवल , भोजपुर , सहरसा , खगड़िया मधेपुरा , बक्सर और मुंगेर इसी प्रकार के जिले हैं

4. बिहार के कम घनत्व के जिले – इस वर्ग में वैसे जिले आते हैं जिनका औसत घनत्व प्रति 600 से लेकर 800 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है

जैसे – पूर्णिया , कटिहार , अररिया, नवादा , सेखपूरा, सुपौल , गया , किशनगंज , लखीसराय रोहतास एवं औरंगाबाद जिले इस श्रेणी में आते हैं

5. बिहार के अत्यंत कम घनत्व वाले जिले :- इसके अंतर्गत बिहार के पश्चिमी चंपारण , बांका , जमुई , कैमूर , जिले आते हैं जिनका घनत्व 382 व्यक्ति प्रति किलोमीटर है

Bihar Board 10th Class Social Science subjective Question


2.Q बिहार के किस भाग में सिंचाई की आवश्यकता है और क्यों

Ans – बिहार के किशनगंज , शिवहर , दरभंगा, अररिया मधुबनी , जिले संचित क्षेत्रों की दृष्टि से काफी पीछे हैं इन जिलों की सिंचाई की आवश्यकता सर्वाधिक है किशनगंज के 21.81% फसल क्षेत्र से सिंचित है इसके कारण इस क्षेत्र में कृषि काफी पिछड़ा हुआ है बिहार राज्य कृषि प्रधान राज्य है यह राज्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है यहां अस्थाई सिंचाई की आवश्यकता काफी अधिक है


3.Q निम्नलिखित नदी घाटी परियोजनाएं किन किन राज्यों में अवस्थित है

  • हीराकुंड ———— उड़ीसा
  • तुंगभद्रा ——— आंध्र प्रदेश
  •  रिहन्द ——– उत्तर प्रदेश

4.Q चाय उत्पादन के प्रमुख भौगोलिक दशाओं का वर्णन करें भारत में चाय उत्पादक तीन राज्यों के नाम लिखे

Ans – चाय की खेती के लिए आवश्यक भौगोलिक दशाएं निम्नलिखित है

चाय की खेती के लिए 25 °C से 30°C तापमान की आवश्यकता होती है और सालाना वर्षा 200 cm से 250 cm चाय की खेती के लिए उपयुक्त है और चाय की खेती के लिए ढालुमा जमीन आवश्यक है ताकि पानी का जमाव जड़ों के पास नहीं हो सके तथा पतियों के विकास के लिए अद्र्दा समान रूप से सालों भर विपरीत होने चाहिए सुबह का कुहासा एवं प्रतिदिन की वर्षा पतियों की वृद्धि के लिए अत्यंत सहायक है नदियों के द्वारा लाई गई उपजाऊ मिट्टी चाय की खेती के लिए उपयुक्त है
चाय के प्रमुख उत्पादक राज्य असम पश्चिम बंगाल तमिलनाडु और केरल है भारत संसार का सबसे बड़ा चाय उत्पादक और निर्यातक देश है

Social Science Matric Exam 2022 Subjective Question


5.Q प्रदूषण को नियंत्रित करने के उपायों का वर्णन कीजिए

Ans – प्रदूषण नियंत्रित के उपाय के बारे में जानने से पूर्व हम यह जान ले कि प्रदूषण आज के इस आधुनिक युग में हमें बहुत प्रभावित कर रहा है आज हम जिन साधनों का उपयोग अपनी दैनिक दिनचर्या में अपने आराम के लिए करते हैं वे एक तरह से हमें शारीरिक रूप से आराम प्रदान करते हैं वही हमें कहीं न कहीं से वातावरण को प्रदूषित करने का भागीदारी बनाते हैं

प्रदूषण को नियंत्रण करने के कुछ उपायों का वर्णन कुछ इस प्रकार है

1. हरियाली :- सर्वप्रथम अगर हम पेड़ पौधे लगाएं और वृक्ष को कटने से बचाना होगा तब ज्यादा से ज्यादा हमें प्रकृति वातावरण शुद्ध मिल सके
2. भौतिक तमान का उपयोग कम :- हम जितना भी अपने निजी जीवन में भौतिक सामानों का उपयोग कम से कम करेंगे तब हम प्रदूषण पर नियंत्रण पा सकते हैं
3. यातायात के साधनों में नियंत्रण :- आज के इस आपाधापी में हम जितना यातायात के साधनों का उपयोग करते हैं उतना ही धोने से प्रदूषण बढ़ता है और वातावरण प्रदूषित होता है
4. शिक्षा एवं जागरूकता :- प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए हमें शिक्षा और जागरूकता दोनों जरूरी है ताकि लोगों में जागरूकता हो सके और प्रदूषण का नियंत्रण हो सके


Social Science Matric Exam 2022

 S.N    भूगोल [ GEOGRAPHY ]
 1  भारत संसाधन एवं उपयोग
 2  कृषि
 3  निर्माण उद्योग
 4 परिवहन संचार एवं व्यापार
 5 बिहार कृषि एवं वन संसाधन
 6 मानचित्र अध्ययन